गढ़फुलझर

केरामुंडा(कुदारीबाहरा):_रथ यात्रा का पर्व बड़े ही धूम – धाम से मनाया गया

गोवर्धन कैवर्त

केरामुन्डा(कुदारीबाहरा):-हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी 7 जुलाई रविवार को रथयात्रा और 15 जुलाई सोमवार को बाहुड़ा रधयात्रा का त्योहार बड़े ही धूम धाम से केरामुन्डा गांव मे मनाया गया। जिसमे मालगुजार(गौटिया)ठाकुर बिरेन्द्र सिंह के द्वारा मंदिर मे पुजा पाठ हवन आरती का आयोजन कराया गया तथा साथ ही पुरे गांव के लोगो को भंडारा कराया गया।मंदिर में यजमान के रूप मे गोटिया ठाकुर बिरेन्द्र सिंह के सुपुत्र श्री चन्द्रप्रकाश सिंह एवं श्री मती पिंकी देवी सिंह ने मंदिर मे पं राजेंद्र पंडा के मार्ग दर्शन मे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराया। तत्पश्चात रथ मे भगवान को विराजकर बाजे गाजे व जुलुस के साथ पुरे गांव के लोगों तथा आसपास के लोगों के साथ मौसी मंदिर तक रथयात्रा पहुंची जिसमे खासकर महिलाओं के द्वारा लाई छिटकर तथा हुलहुली पारकर भगवान के साथ साथ मौसी मंदिर तक रथ खिचते हुए गए।। तथा प्रचलित मान्यता के अनुसार बाहक नृत्य का आयोजन भी किया गया ।बता दें कि केरामुन्डा गांव मे 1950 से लगातार अभी तक गांव के गौटिया के द्वारा हर साल रथयात्रा का आयोजन बडे ही धुमधाम से मनाया जाता है जिसमे गांव के लोग भी गौटिया का साथ कदम से कदम मिला कर देते हैं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम