गरियाबंद

आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के फार्मेसी वीक में रील्स प्रतियोगिता आयोजित ।

छुरा //। आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस द्वारा राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2025 के अंतर्गत चतुर्थ दिवस में रील्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, डिजिटल कौशल, स्वास्थ्य-जागरूकता एवं फार्मेसी पेशे के प्रति अभिरुचि को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण रील्स प्रस्तुत कीं, जिनमें स्वास्थ्य जागरूकता, दवा सुरक्षा, फार्मासिस्ट की भूमिका, तथा अस्पताल व सामुदायिक फार्मेसी के महत्व जैसे विषय प्रमुख रहे। प्रतिभागियों ने अपनी रील्स द्वारा संदेशों को रचनात्मक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम का संयोजक सुश्री प्रतिभा जायसवाल के द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार मिथलेश साहू , द्वितीय खुशहाल , तृतीय सुष्मिता बिश्वास प्राप्त हुआ।

फैकल्टी सदस्यों ने छात्रों की सक्रियता और नवाचार की सराहना करते हुए विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए तथा भविष्य में भी ऐसे प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

हमारे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुखतः रूप से फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष युगल किशोर राजपूत, राजेन्द्र कुमार साहू, अश्वनी कुमार साहू, डां. ओमप्रकाश साहू, प्रतिभा जायसवाल, डॉली यदु , विकास कुमार साहू, सभी लैब इंचार्ज का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय एम अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ. बी पी भोल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. शुभाषिस विश्वास, अकादमिक डीन डाँ. एन. के. स्वामी सभी ने फार्मेसी विभाग को बधाई दिया गया एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रोत्साहित और सहयोग किया जाएगा।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम