महासमुंद

लोक निर्माण विभाग, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री पी. एम. कश्यप द्वारा महासमुंद में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण

महासमुंद /आज लोक निर्माण विभाग, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री पी. एम. कश्यप द्वारा लोक निर्माण विभाग संभाग महासमुंद के अंतर्गत जारी विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।

मुख्य अभियंता ने महासमुंद शहर से लगे महासमुंद–तुमगांव–अछोला मार्ग तथा बरोंडा चौक महासमुंद–बम्हनी मार्ग का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दोनों मार्गों में निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कड़े निर्देश प्रदान किए।

साथ ही मार्ग चौड़ीकरण कार्य में बाधा बने विद्युत पोलों को अतिशीघ्र हटाने तथा पेड़ों की कटाई की आवश्यक कार्यवाही तुरंत पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर, अनुविभागीय अधिकारी श्री अनिल कुमार अग्रवाल, संबंधित उप-अभियंता एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम