गरियाबंद

आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का एसटीपीआई भिलाई में उद्योग भ्रमण


उन्नत आईटी तकनीकों और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का लिया व्यावहारिक अनुभव

छुरा /21 नवम्बर 2025:
आईएसबीएम यूनिवर्सिटी, कोसमी, नवापारा छुरा, गरियाबंद (छ.ग.) के कंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI), भिलाई का एक दिवसीय शैक्षणिक उद्योग भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तेज़ी से विकसित हो रहे आईटी सेक्टर की वास्तविक कार्य प्रणाली, प्रोफेशनल डिजिटल वर्क कल्चर और अत्याधुनिक तकनीकी सेवाओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।

यह शैक्षणिक गतिविधि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. आनंद महलवार, रजिस्ट्रार डॉ. बी. पी. भोले तथा डीन डॉ. एन. के. स्वामी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में आयोजित की गई। भ्रमण दल का नेतृत्व श्री गोविंदा साहू ने किया। उनके साथ सहायक प्राध्यापक श्री नुकेश कुमार साहू, श्री लुकेश ठाकुर एवं सुश्री हिमांसी साहू सम्मिलित रहे। कुल 36 विद्यार्थियों ने इस उद्योग भ्रमण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

एसटीपीआई छुरा के तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रक्रियाएँ, डेटा सेंटर की संरचना एवं संचालन, क्लाउड सर्विसेज, नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल, तथा स्टार्टअप प्रमोशन एवं इनक्यूबेशन सुविधाएँ जैसे विषयों पर अत्यंत समृद्ध जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकों का लाइव डेमो देखा और आईटी उद्योग में अपनाए जाने वाले बेस्ट प्रैक्टिसेज को समझा।

इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों ने विशेषज्ञों से वर्तमान आईटी ट्रेंड्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा एनालिटिक्स के उपयोग, डिजिटल सुरक्षा चुनौतियों, तथा आईटी सेक्टर में उपलब्ध संभावित करियर अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। इस संवाद ने विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक दृष्टिकोण को भी मजबूत किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने एसटीपीआई छुरा के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे उद्योग भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उनके करियर को उद्योग उन्मुख बनाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होते हैं। प्रशासन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को अद्यतन तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने हेतु ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम