बसना

नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में मतदाता सूची सुधार का विशेष अभियान…

बसना /आज दिनांक 21/11/2025 को बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने हेतु ग्राम रसोड़ा, जिराडबरी, खटखटी, खेमडा, सराईपतेरा,बसुला, एवं अरेकेल का दौरा किया।
उन्होंने BLO तथा BLA-2 साथियों के साथ बैठक कर अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने और दस्तावेज सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की।

श्री यादव ने सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि S.I.R. प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।
उन्होंने टीम को कार्य में गति लाने, घर-घर संपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक जानकारी पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने कहा कि “S.I.R. का कार्य मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का आधार है। हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सही दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।”
गाँवों में BLO, BLA-2 तथा ग्रामीणजनों ने उनके मार्गदर्शन का स्वागत किया और अभियान को सफल बनाने का आश्वासन दिया। मुख्य रूप से महामंत्री सरोज पटेल जी,दीपक शर्मा जी, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी जी, मंत्री श्रीमती गिरजा नंद जी एवं बी एल ए टू उपस्थित रहे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम