गरियाबंद

आईएसबीएम विश्वविद्यालय के छात्रों का सीडीएल कुम्हारी में औद्योगिक भ्रमण

छुरा /आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचय प्राप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज़ लिमिटेड (CDL), कुम्हारी, भिलाई का अध्ययन-भ्रमण किया। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस अकादमिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्पादन प्रणाली, वैज्ञानिक प्रक्रियाओं, औद्योगिक सुरक्षा तथा प्रबंधन संरचना का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था।

यात्रा के दौरान छात्रों का स्वागत CDL के प्रबंध निदेशक श्री राजेश गौतम ने किया। उन्होंने कंपनी की स्थापना, उत्पादन इतिहास, वैज्ञानिक तकनीकों तथा डिस्टिलरी उद्योग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों और प्रयोग होने वाली वैज्ञानिक विधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

इसके पश्चात् श्री अनिरुद्ध कुमार शर्मा, उत्पादन प्रबंधक, ने छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया के विविध चरणों से अवगत कराया। उन्होंने कच्चे माल के चयन, किण्वन प्रक्रिया, वैज्ञानिक आधार पर की जाने वाली आसवन तकनीक, तथा गुणवत्ता नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक दृष्टि से यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

अगले चरण में सुरक्षा अधिकारी श्री भगवान चंद ने उद्योग में अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों, जोखिम प्रबंधन, आपातकालीन तैयारी तथा पर्यावरणीय सावधानियों पर जानकारी दी। विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए यह भाग विशेष महत्त्वपूर्ण रहा क्योंकि इसमें रसायन, ताप, यांत्रिक प्रक्रियाओं और औद्योगिक सुरक्षा विज्ञान की व्यावहारिक समझ प्रदान की गई।

भ्रमण के समापन पर श्री ए. के. रॉय, वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं एसोसिएट डायरेक्टर, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक अनुभव छात्रों में तकनीकी दक्षता, वैज्ञानिक सोच और व्यावसायिक अनुशासन विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं और उभरते वैज्ञानिक अवसरों के बारे में प्रेरक सुझाव दिए।

इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ बीपी भोल, शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ एन कुमार स्वामी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ शुभाशीष बिस्वास, विज्ञान संकाय प्रमुख डॉ पी विश्वनाथन एव संकाय की अध्यक्ष डॉ पूनम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद महलवार ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि CDL की उत्पादन इकाई में अध्ययन-भ्रमण छात्रों को वैज्ञानिक प्रक्रियाओं, औद्योगिक संचालन और पेशेवर कौशल की गहरी समझ प्रदान करेगा, जो उनके भविष्य के तकनीकी एवं औद्योगिक करियर में उपयोगी सिद्ध होगी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम