महासमुंद

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025 विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में बसना ब्लॉक की बड़ी उपलब्धि

परशुराम कैवर्त(shikhar newz)

महासमुंद । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025 के तहत आयोजित विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन महासमुंद में उत्साह और प्रतिस्पर्धा के बीच सम्पन्न हुआ। जिले के सभी ब्लॉकों ने अपनी सर्वोत्तम क्षमता के साथ सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें बसना ब्लॉक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की।

बसना ब्लॉक की टीम का नेतृत्व शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कुदारीबाहरा के छात्र जोशन मांझी ने किया। उनके साथ टीम में कुमोलिनी निषाद शामिल रहीं। दोनों प्रतिभागी कटेल गांव से हैं, जिस कारण पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

ग्रुप लीडर जोशन मांझी ने अपनी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, त्वरित सोच, तथा विज्ञान-गणित विषयों पर मजबूत पकड़ का शानदार प्रदर्शन किया। टीम वर्क और लगातार अभ्यास ने उन्हें यह मुकाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे ब्लॉक व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर दोनों बच्चों को हार्दिक बधाई दी। शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन एवं समर्पित प्रयासों ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेष रूप से नाग सर और कोच पी. मांझी का प्रशिक्षण बच्चों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हुआ।

इसके अलावा शाला परिवार—प्रधान पाठक पदमिनी ठाकुर, शिक्षक बृजलाल यादव, खीरसागर साव, वीर सिंह नाग तथा प्राइमरी स्कूल के प्रधान पाठक महेश बाघ सर और लोकनाथ साव सर—का निरंतर प्रोत्साहन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहा। नवोदय के लिए जारी विशेष कोचिंग एवं विद्यालय के दो बच्चों का चयन प्रयास विद्यालय में गुणवत्ता आधारित शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।

प्रतिभागियों के अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों में उल्लेखनीय सफलता शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और प्रगति का प्रतीक है।

इससे पूर्व भी विद्यालय ने संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जोशन मांझी का शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन किया था। यह उपलब्धि बसना ब्लॉक के शैक्षणिक विकास की एक और सशक्त मिसाल प्रस्तुत करती है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम