गरियाबंद

आईएसबीएम विश्वविद्यालय फार्मेसी वीक के प्रथम दिवस में कार्यशाला का आयोजन

छुरा|| आईएसबीएम युनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस, फार्मेसी विभाग के द्वारा फार्मेसी वीक के अंतर्गत एंपावरिंग स्टूडेंट विथ नेक्स्ट जेनरेशन फार्मोकोलॉजी सिमुलेशन टूल्स फार स्मार्टर फार्मा लर्निंग विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

स्वागत भाषण में आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को आज के आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ जुड़कर नवाचार एवं अनुसंधान को जोड़कर शिक्षण अध्ययन करना चाहिए।

विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. पी. विश्वनाथन ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी टेक्नोलॉजी से बने हुए दवाई, टीका उपभोग किया है और वह कैसे हमारे समाज के लिए लाभदायक है ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अभ्युदय डहरवाल,( फाउंडर आरजीपीटी सिमलैब इनफोटेक )ने प्रेजेंटेशन एवं कार्यशाला के माध्यम से वर्चुअल फ़ार्माकोलॉजी प्रयोग 3D वातावरण में फार्माकोलॉजी के कई प्रयोग उपलब्ध, वर्चुअल एनिमल मॉडल और डिजिटल उपकरण, असली लैब जैसा अनुभव छात्रों को रोचकता प्रदान किया।

इस कार्यक्रम से सभी बच्चों को साफ्टवेयर के विभिन्न टूल्स व टेक्नोलॉजी का ज्ञान मिला – फ़ार्मेसी कॉलेज शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए उपयोगी – 100% सुरक्षित – बिना केमिकल और बिना एनिमल यूज़, लैब न होने पर भी कॉलेज प्रयोग करवा सकते हैं, प्रयोगों को कई बार दोहराया जा सकता है, किफायती और आधुनिक शिक्षा पद्धति, छात्र और शिक्षक दोनों मिलकर प्रयोग कर सकते हैं।

डॉ ओमप्रकाश साहू ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यशाला का समापन किया गया ।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन टिकेंद्र कुमार साहू बी फार्मा सप्तम सेमेस्टर से किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

क्विज कंपटीशन में प्रथम स्थान काजल ध्रुव, द्वितीय स्थान समिता सुनानी, तृतीय स्थान यश शर्मा तीनों ही छात्र बी फार्मा सप्तम सेमेस्टर के हैं। तीनों को कार्यक्रम संयोजन श्री अश्वनी कुमार साहू के द्वारा सर्टिफिकट प्रदान किया गया।

हमारे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुखतः रूप से फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष युगल किशोर राजपूत, राजेन्द्र कुमार साहू, अश्वनी कुमार साहू, डां. ओमप्रकाश साहू, प्रतिभा जायसवाल , डॉली यदु , विकास कुमार साहू, सभी लैब इंचार्ज का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय एम अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ. बी पी भोल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. शुभाषिस विश्वास, अकादमिक डीन डाँ. एन. के. स्वामी सभी ने फार्मेसी विभाग को बधाई दिया गया एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रोत्साहित और सहयोग किया जाएगा।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम