गरियाबंद

आईएसबीएम विश्वविद्यालय फार्मेसी विभाग में फ्रेशर-डे कार्यक्रम का आयोजन

छुरा|| आईएसबीएम युनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस, फार्मेसी विभाग के द्वारा फ्रेशर -डे का कार्यक्रम आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. बिश्वास ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ छात्रों के साथ बच्चों को जुड़के रहना चाहिए जिससे उनको कुछ ना कुछ सीखने को मिलेगा।

फार्मेसी विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री युगल किशोर राजपूत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जूनियर छात्रों को सीनियर के साथ मिलजुल के रहना चाहिए और कभी भी नोटिस या कोर्सेज से संबंधी जानकारी को जिसे टिचर से साझा करने में भय लगता है उसे सिनियर से अच्छा तरीके से साझा किया जा सकता है ।

डॉ ओम प्रकाश साहू ने बताया कि सीनियर छात्र जूनियर छात्रों की हमेशा मदद करते हैं चाहे रोजगार हो चाहे नोट्स या फिर किसी भी कार्यक्रम का संचालन उनका सहयोग हमेशा रहता और लाभ मिलता भी हैं।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन मिथिलेश कुमार साहू और और आंचल शर्मा बी फार्मा तृतीय सेमेस्टर के द्वारा किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

इस कार्यक्रम में मिस फ्रेशर गोमती एवं मिस्टर प्रेशर कुशहाल का चयन किया गया।

हमारे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष युगल किशोर राजपूत, राजेन्द्र कुमार साहू, अश्वनी कुमार साहू, डां. ओमप्रकाश साहू, प्रतिभा जायसवाल , डॉली यदु , विकास कुमार साहू, सभी लैब इंचार्ज का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय एम अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ. बी पी भोल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. शुभाषिस विश्वास, अकादमिक डीन डाँ. एन. के. स्वामी सभी के द्वारा फार्मेसी विभाग को बधाई दिया गया एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम