महासमुंद

मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर पिथौरा के 08 वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस जारी

महासमुंद//मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस आई आर) में लापरवाही बरतने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हेतु संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन के आधार पर पिथौरा के तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा ऐसे 8 वालिंटियर श्री मनोहर साहू प्रधान पाठक ,विनोद कुमार मालिक, फूलसिंह बरिहा,निर्मल कुमार पटेल, किशोर पटेल ,कुलेश्वर पंडा एवं राजकुमार तिर्की जो वालिंटियर नियुक्त किए गए थे, इन कर्मचारियों पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन के आधार पर कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं अपना स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।

तहसीलदार पिथौरा द्वारा उक्त कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) की घोषणा की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील पिथौरा के अंतर्गत विधानसभा 40 बसना एवं विधानसभा 41 खल्लारी के सभी मतदान केंद्रों के अन्युमरेशन फार्म वितरण, एकत्रीकरण एवं बी एल ओ एप के माध्यम से डिजिटलीकरण हेतु आपकी नियुक्त वालेंटियर् के रूप में की गई है। जिसमे आपकी निर्वाचन (SIR) जैसे महत्वपूर्ण कार्य मे आपकी अनुपस्थिति पाई गई। आपके द्वारा किया गया कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के विपरीत है।

इस समबंध में आप अपना स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जवाब प्राप्त न होने अथवा संतोषप्रद न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही किए जाने हेतु प्रतिवेदन उच्चाधिकारी को प्रेषित किया जावेगा जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम