महासमुंद

आपातकाल स्मृति दिवस पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

महासमुंद, 25 जून 2025/आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला पंचायत में आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। यह आयोजन उस ऐतिहासिक संघर्ष को याद करने के उद्देश्य से किया गया, जब अनेक स्वतंत्रता प्रेमियों और लोकतंत्र रक्षकों ने 1975 के आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ उठाई थी।कार्यक्रम में सांसद श्रीमती चौधरी ने लोकतंत्र सेनानी श्री मनीलाल चंद्राकर, स्वर्गीय श्री अब्दुल कद्दूरा की धर्मपत्नी श्रीमती फरीदा खैरानी, तथा स्वर्गीय श्री अमृत लाल साहू की पत्नी श्रीमती उर्मिला साहू को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा, “आपातकाल के समय जिन लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अत्याचार सहे, वे आज के भारत के सच्चे रक्षक हैं। उनका यह बलिदान हमें हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, डीएफओ श्री मयंक पांडे, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित जनों ने लोकतंत्र के संघर्ष की स्मृतियों को साझा किया ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम