गढ़फुलझर

गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन

गढ़फुलझर /छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम राज्य की विद्युत विकास यात्रा, सेवा विस्तार और उपभोक्ता सहभागिता को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में श्री जितेंद्र त्रिपाठी (जिला महामंत्री, भाजपा जिला महासमुंद), श्री प्रकाश सिंहा (जनपद सभापति), श्री नरहरी पोर्ते (मंडल अध्यक्ष, गढ़फुलझर), हरप्रीत कौर (सरपंच, ग्राम पंचायत गढ़फुलझर), श्री माधव साव (किसान मोर्चा जिला महामंत्री), नवीन कुमार साव (जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा), प्रहलाद साहू, रंजन साहू, नरेंद्र साहू, हरजिंदर सिंह हरजू (सरपंच प्रतिनिधि), शिवकिशोर साहू (पूर्व अध्यक्ष, सहकारी समिति गढ़फुलझर), खोलबहरा निराला (विधायक प्रतिनिधि, बसना), सुंदर मणि मिश्रा, सहदेव पटेल (भाजपा युवा नेता) एवं महिपाल सिंह जटाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कंपनी की पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों, विद्युत सेवा के व्यापक विस्तार, उपभोक्ता सुविधाओं में निरंतर सुधार तथा सेवा की गुणवत्ता को विशेष रूप से सराहा गया। महोत्सव के दौरान बीपीएल कनेक्शन के मानक अनुरूप खपत वाले उपभोक्ताओं, पिछले दो वर्षों से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू, गैर-घरेलू एवं कृषक उपभोक्ताओं, साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के प्रथम पाँच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जितेंद्र त्रिपाठी ने विद्युत क्षेत्र में हो रही नित नई प्रगति और नवाचारों की सराहना करते हुए आम जनता से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना हेतु उपलब्ध सरकारी सब्सिडी का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने शासन एवं विद्युत विभाग द्वारा दी जा रही उपभोक्ता सुविधाओं और सेवा की सरलता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

श्री प्रकाश सिंहा (जनपद सभापति) ने विद्युत विभाग द्वारा हर मौसम में 24 घंटे निरंतर सेवा प्रदान करने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इसे 24 घंटे सेवा देने वाला अग्रणी विभाग बताया।

इस अवसर पर बसना उपसंभाग के सहायक अभियंता श्री एन. के. आदित्य ने गढ़फुलझर क्षेत्र में विद्युत विकास की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 वर्षों में कंपनी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति का व्यापक विस्तार किया है। उन्होंने कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लॉन्च किए गए ‘मोर बिजली मोबाइल ऐप’ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

महोत्सव के दौरान कंपनी की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पहुँच, स्मार्ट मीटर जैसी नई तकनीक, तथा पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री देवेश सिंह राजपूत (कनिष्ठ अभियंता, गढ़फुलझर) एवं लाइन स्टाफ श्री कुशलाल पटेल द्वारा किया गया। अंत में श्री एन. के. आदित्य (उपसंभाग, बसना) द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,जनप्रतिनिधिगण, उपभोक्तागण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन