गरियाबंद

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय नावाचार(स्टार्टअप डे) दिवस कार्यक्रम का आयोजन

स्टार्टअप के माध्यम से हम नौकरी करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे – डॉ स्वामी

गरियाबंद(छुरा)/ आईएसबीएम युनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के द्वारा राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चलचित्र पर माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यकीय गीत के द्वारा किया गया।

डॉ पूनम वर्मा ने बताया कि भारत सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा दे रहा है और इनक्यूबेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है।

डॉ. पी विश्वनाथन अपने भाषण में हमारे पड़ोसी राष्ट्र चीन टेक्नोलॉजी, ग्रोथ, डेवलपमेंट का मुख्य कारण स्टार्टअप से हुआ है ।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विश्वास ने बताया कि बच्चों को बचपन से ही उनके कौशल विकास को विकसित करना उसे सपोर्ट करना, ग्रोथ करना बहुत जरूरी है।
आईआईसी के प्रेसिडेंट आईक्यूएसी निदेशक डाँ. एन कुमार स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि उद्यमिता एवं नवाचार के माध्यम से ही हम विश्व गुरु बन सकते हैं और विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा कर सकते हैं। स्टार्टअप के माध्यम से हम नौकरी करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ उपाध्याय अपने संबोधन में कहा कि छोटे-छोटे विचारों के माध्यम से हम स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ बी.पी. भोल अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी रिस्क लेकर शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। अमूल कंपनी एक दिन में 20 पैकेट बनाने से हजारों पैकेट तक का सफर । आज विश्व भर में अमूल के प्रोडक्ट बेचा जा रहा है यह सब स्टार्टअप का ही देन है। नवाचार एवं उद्यमिता से स्वयं का विकास तो होता ही है, अपितु राज्य, राष्ट्र का जीडीपी भी बढ़ता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

प्रथम मुख्य वक्ता अंकित रजक जी ने स्टार्टअप की दुनिया में भारत तीसरा सबसे ज़्यादा स्टार्टअप वाला देश बन गया है युवा सोच, अलग पहचान यह सभी आपको आगे ले जाता है।
द्वितीय मुख्य वक्ता सुश्री प्रिया पांडे जी ने अपने स्टार्टअप की शुरुआत दो प्रोडक्ट से किया आज उन्होंने 30 से 40 प्रोडक्ट और सदस्य इस स्टार्टअप में काम कर रहे हैं।

शिखर न्यूज़ के संपादक श्री नारायण दुबे ने अपने शिखर न्यूज़ की शुरुआत स्टार्टअप से किया और आज उनका शिखर न्यूज़ महासमुंद ही नहीं अपितु पूरा भारत देश के साथ साथ चीन,इंडोनेशिया, यूनाइटेड स्टेट में फैल गया है।

कार्यक्रम का समापन संबोधन एवं संयोजन फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री युगल किशोर राजपूत के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुश्री सुकृति पाठक द्वारा किया गया।

हमारे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुखतः रूप से फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष युगल किशोर राजपूत, राजेन्द्र कुमार साहू, अश्वनी कुमार साहू, डां. ओमप्रकाश साहू, प्रतिभा जायसवाल , डॉली यदु , विकास कुमार साहू, सभी लैब इंचार्ज का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय एम अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ. बी पी भोल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. शुभाषिस विश्वास, अकादमिक डीन डाँ. एन. के. स्वामी सभी ने फार्मेसी विभाग को बधाई दिया गया एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रोत्साहित और सहयोग किया जाएगा।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम