महासमुंद

धान खरीदी: किसानों के हित में अतिरिक्त दो दिवस 5 और 6 फरवरी को होगी धान खरीदी

कलेक्टर श्री लंगेह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए निर्देश

तीन प्रकार के किसान धान बेच पाएंगे

महासमुंद / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। 5 और 6 फरवरी को किसानों के धान खरीदे जाएंगे।
इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु धान का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है । ऐसे किसान, जिन्होंने टोकन हेतु आवेदन किया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है, तथा जिनका टोकन नहीं कटा।
ऐसे किसान जिन्हें 28, 29 ,30 जनवरी 2026 के लिए टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज सुबह खाद्य विभाग की की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन तीनों प्रकार के किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके अलावा सभी नोडल अधिकारियों, उड़न दस्ता दलों को 5 फरवरी और 6 फरवरी को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर ने कहा कि शासन के मंशानुरूप इन तीनों प्रकार के किसानों का धान खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम