महासमुंद

महासमुंद में वीर बाल दिवस 2025 का आयोजन

महासमुंद |26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस के अवसर पर महासमुंद कलेक्टर सभा कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टीक्वेंद्र जाटवर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दिवस का उद्देश्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान एवं अमर वीरता से आमजन को अवगत कराना तथा भारतीय इतिहास के युवा नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत वीर बालों के जीवन और बलिदान पर कथा वाचन, कविता पाठ, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, परियोजना कार्यालय, सखी वन स्टॉप सेंटर, मिशन शक्ति हब तथा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े ।

वीर बाल दिवस का आयोजन जिला स्तर, परियोजना स्तर, आंगनबाड़ी केंद्रों, जिला बाल संरक्षण इकाई, सखी सेंटर, मिशन शक्ति हब, चाइल्ड लाइन एवं सभी बाल देखरेख संस्थाओं में भी किया गया, जहाँ बच्चों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम