महासमुंद

माधव साव बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

बसना/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला महासमुंद में संगठनात्मक विस्तार एवं किसान हितों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से माधव साव को भाजपा किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की दूरदर्शी रणनीति एवं अनुभवी नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

गौरतलब है कि माधव साव इससे पूर्व किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष के रूप में सक्रिय एवं प्रभावशाली भूमिका निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के अध्यक्ष पद का दायित्व भी कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी निरंतर सक्रियता, जमीनी पकड़, नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता को देखते हुए शीर्ष संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति पर माधव साव ने शीर्ष संगठन के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि वे किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

माधव साव की इस नियुक्ति पर भाजपा किसान मोर्चा, जिला संगठन, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों के अधिकारों और हितों के लिए प्रभावी आवाज बनेगा।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम