महासमुंद

रेत के अवैध निकासी को रोकने ग्राम बिरकोनी में   बिरकोनी-बरबसपुर मार्ग में अस्थाई खनिज चौकी स्थापित

3 पालियों में ड्यूटी लगाई गई

महासमुंद //खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम करने हेतु कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध भण्डारण में कार्यवाही करते हुये ग्राम बरबसपुर, बड़गांव, बिरकोनी एवं घोड़ारी तहसील व जिला महासमुंद मे अवैध भण्डारित रेत को जप्त किया गया है। जप्त खनिज रेत के अवैध निकासी को रोके जाने हेतु ग्राम बिरकोनी में बिरकोनी-बरबसपुर मार्ग में अस्थाई खनिज चौकी खोला गया है। उक्त खनिज चौकी में 03 पालियों में 06 नगर सैनिको की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें श्री प्रशांत कालू, श्री मनीष ढीढी, श्री मनोज निर्मलकर, श्री संतोष चन्द्राकर, श्री जीवन गायकवाड़, श्री चिंताराम दीवान की ड्यूटी लगायी गयी है।

खनि अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त अवैध रेत भण्डारित क्षेत्र से रेत की निकासी करते पाये जाने पर वाहन एवं अवैध परिवहनकर्ता के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियमन 1957 की धारा 21 के अतंर्गत दण्डात्मक कार्यवाही/02 से 05 वर्ष की सजा हेतु एफआईआर दर्ज कर परिवाद दाखिल करने की कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जावेगा।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम