महासमुंद

पितावली राइस मिल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मिल सील

26329 क्विंटल धान व 1733 क्विंटल चावल जब्त, 4 वाहन भी पकड़े गए
महासमुंद | 27 जनवरी 2026//
कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज पितावली राइस मिल, महासमुंद में भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की गई। सत्यापन के दौरान कई अनियमितता सामने आई।
मंडी अभिलेखों के अनुसार खरीदा गया धान स्टॉक, राइस मिल परिसर में भौतिक सत्यापन के दौरान मेल नहीं पाया गया। इस गंभीर लापरवाही एवं नियम उल्लंघन को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राइस मिल को सील कर दिया।
खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पितावली राइस मिल, महासमुंद में की गई कार्रवाई के दौरान
धान 26329 क्विंटल (65823 नग कट्टा) और
चावल 1733.63 क्विंटल (3567 नग कट्टा)
जब्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त मंडी द्वारा धान से भरे 04 वाहनों को भी जब्त कर थाना महासमुंद में अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम