गरियाबंद

लफंदी ( राजिम) के ओमप्रकाश साहू को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

राजिम। ग्राम लफंदी निवासी ओमप्रकाश साहू को श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, धनेली रायपुर ( छत्तीसगढ़) से योग विषय में डॉक्टर ऑफ फिलासफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह उपाधि उनके शोध कार्य योगिक अभ्यासों का विद्यार्थियों के बुद्धिलब्धि एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन के लिए प्रदान की गई। अपने शोध में साहू ने विद्यार्थियों पर शिक्षा मनोविज्ञान के दो महत्वपूर्ण आयाम बुद्धिलब्धि एवं मानसिक स्वास्थ्य पर योग का सकारात्मक प्रभाव का गहन अध्ययन प्रस्तुत किया है। शोध कार्य में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का संतुलित समन्वय देखने को मिलता है। यह अध्ययन वर्तमान समय में बढ़ते मानसिक तनाव, अवसाद एवं बौद्धिक असंतुलन जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल माना जा रहा है। डॉक्टर उपाधि प्राप्ति के इस गौरवपूर्ण अवसर पर ओमप्रकाश साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपने पूज्य पिता श्री यादराम साहू के आशीर्वचन, मार्गदर्शन और योगिक दिनचर्या को अपनी प्रेरणा का प्रमुख स्त्रोत बताया और । साहू का मूल निवास ग्राम लफंदी ( बेलटुकरी ) है जहां उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से हर्ष और गर्व का वातावरण है। परिवारजनों शिक्षकों

केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरवक्षेत्रवासियों ने साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम