सांकरा

संत अन्ना स्कूल सांकरा में बहुत धुमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सांकरा /संविधान के पावन पर्व गणतंत्र दिवस संत अन्ना स्कूल में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम झंडोत्तोलन फादर जोसेफ ने किया उनका सहयोग करने के लिए सिस्टर रोशली जार्ज उपस्थित रहे उसके पश्चात भारत माता का मनोहर झांकी डीजे एवं बाजे के साथ रथ गाड़ी में निकाली गई जो देशभक्त के गुण को व्यक्त करती है इसमें सभी शिक्षक शिक्षिका और सभी विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा देश के महापुरुष और वीर सपूतों के नारे लगाते हुए भारत माता के रूप में रुचि पटेल रथ में विराजमान रही यह दृश्य देखकर बहुत मनमोहक प्रतीत हो रहा था ऐसा लग रहा था मानो भारत माता साक्षात मौजूद हो यह झांकी संत अन्ना विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत सांकरा तक गया ग्राम पंचायत सांकरा में बच्चों द्वारा एक सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई और कुछ क्षण पश्चात झांकी की वापसी हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हो गया हेमचंद कंद सर जी ने मंच संचालन का भार संभाला जिसमें बच्चों ने भाषण, गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी और लोगों का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंतिम में मिठाई बांटी गई और धनीराम खम्हारी सर द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़
Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम