महासमुंद

जिले में लोकसभा निर्वाचन मतदान सफलतापूर्वक संपन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया                                                                  

महासमुंद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने लोकसभामहासमुंद 28अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने लोकसभा 2024 के तहत महासमुंद जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतदान कार्य में आम मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर श्री मलिक ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों की सहभागिता रही। स्काउट-गाईड, एन एस एस के बच्चों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई, जो प्रशंसनीय है। जिले के मताधिकार के प्रति जागरूक मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई। मतदान दलों ने प्रतिबद्धतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मैदानी अमलों ने निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने में तत्परता दिखाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने में स्वीप टीम एवं शासकीय अमलों ने बेहतरीन कार्य किया। जिसका सुखद परिणाम यह रहा है कि जिले में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। कलेक्टर ने जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, सभी सहायक निटर्निंग अधिकारियों एवं उनकी टीम, निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी नोडल अधिकारी एवं उनकी टीम, पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षण कार्य से जुड़े मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर अधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा एवं नियंत्रण से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य सभी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया है। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री मलिक ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया और सभी का सक्रिय सहयोग मिला। मीडिया से जुड़े साथियों ने निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी समाचारों को आम जनता तक पहुंचाने में मदद की। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों का जिनका सहयोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रहा है तथा नगरीय, पंचायत , सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थाएं एवं समूह जिन्होंने निर्वाचन कार्य के मतदान की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग किया है और अपनी सहभागिता निभाई है, उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम