बसना

गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट – प्रकाश सिन्हा

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की मजबूत नींव रखता है 2026 का बजट

बसना। आज प्रस्तुत बजट भाषण को जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने जनअपेक्षाओं के अनुरूप, दूरदर्शी और सर्वसमावेशी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को और मजबूत करेगा।

प्रकाश ने कहा कि बजट में ग्रामीण अधोसंरचना, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, बच्चों के पोषण व शिक्षा, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधान इस बजट को जनकल्याणकारी बनाते हैं। पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से गांवों में वास्तविक बदलाव देखने को मिलेगा।

श्री सिन्हा ने विश्वास जताया कि इस बजट के माध्यम से जनपद पंचायतें शासन और जनता के बीच सशक्त सेतु के रूप में और प्रभावी भूमिका निभाएंगी तथा बसना अंचल सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

“यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक न्याय और संतुलित विकास का संकल्प है। हम संकल्पबद्ध हैं कि बजट की मंशा को धरातल पर उतारकर हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।”

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम