सरायपाली

रिमजी में नव प्रवेशी बच्चों का ऑटोग्राफ, लक्ष्य एवं पद चिन्ह लेकर प्रवेश उत्सव मनाया गया

सरायपाली। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा में प्रभारी प्रधान पाठक ओम प्रकाश साव साथी शिक्षक कमल नारायण भोई, डोलामणि चौहान, रामेश्वर पटेल के नेतृत्व में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई फिर नव प्रवेशी बच्चों को उनके पालकों के साथ प्रवेश कराकर सभी नवप्रवेशी छात्रों द्वारा अपने पद चिन्ह के साथ अपने पढ़ाई लक्ष्य लिखकर अपना ऑटोग्राफ दिया गया। छात्रों के लिए यह नवाचारी कार्य उत्साह भरा एवं सम्मानजनक रहा, उपस्थित सभी नव प्रवेशी बच्चों के पालक भाव विभोर हो गए। नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर आरती थाली के साथ स्वागत किया गया एवं उपस्थित सरपंच महोदया उरकुली चौहान, नोडल प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार ग्वाल और संकुल समन्वयक सच्चिदानंद भोई द्वारा निशुल्क गणेश वितरण एवं मिठाई खिलाकर प्रवेश किया गया। नोडल प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार ग्वाल द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी गई एवं उनके द्वारा स्कूल के वातावरण, नवाचार,प्रिंट रिच पर भूरी भूरी प्रशंसा की गई। उनके द्वारा कहा गया कि बालक, पालक, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि सभी के सहयोग से ही संस्था का विकास होता है उनके द्वारा शिक्षकों पालकों व विद्यार्थियों को संकल्प कराया गया कि तीनों मिलकर इस सत्र में ऐसा काम करें कि यह सत्र अलग हो और यादगार हो जाए। उन्होंने संप्रेषण की मुख्य भाषा हिंदी हो इस पर जोर दिया। एवं सभी बच्चों को रोज हिंदी और अंग्रेजी लिखने एवं नियमित जांच करने की बात कही गई।
संकुल समन्वय सच्चिदानंद भोई द्वारा पालकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से गदगद होकर नव प्रवेशी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी गई एवं सरकारी योजनाओं को सभी छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों से साझा किया गया।
उपस्थित सभी बच्चों को न्योता भोज तथा कार्यक्रम को आभार प्रदर्शन प्रभारी प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी पलकों एवं जनप्रतिनिधियों को शाला की उपलब्धियां के बारे में बताकर जनप्रतिनिधियों से भी शाला के विकास एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास में जुड़ने एवं सहयोग देने की मांग की गई।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम