सरायपाली

समाधान शिविर में किसानों से फसल बीमा की 20% राशि वसूली मामले को कलेक्टर ने लिया संज्ञान में, एसडीएम ने जाँच में ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया ।

सरायपाली : 29 मई 2025 को समाधान शिविर में किसानों ने पटवारी सामर गिरी गोस्वामी एवं ग्राम सेवक पैकरा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। किसानों का कहना था कि फसल बीमा की 20% राशि उनसे अवैध रूप से वसूली जा रही है। किसानों का आरोप था कि यह वसूली नियमानुसार नहीं है और बार-बार परेशान किया जा रहा है, जिससे किसान वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है।

किसानों ने समाधान शिविर प्रभारी को दिए आवेदन में लिखा था कि पटवारी और ग्राम सेवक द्वारा जबरन वसूली की जा रही है। इससे किसान मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं और उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की थी कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

मामले की गंभीरता को देखते हुए
किसानों की इस मांग को संज्ञान में लेते हुए महासमुंद कलेक्टर ने सरायपाली sdm को मामले की जाँच के आदेश दिए,जांच में sdm द्वारा किसानों की शिकायत को सही पाया और वर्तमान पटवारी सामर गिरी गोस्वामी को हल्का प्रभार टेमरी और गेर्रा से प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यो की सुचारू रूप से संचालन हेतु नवीन पदस्थापन प. ह. न 23 लमकेनी कर दिया गया है ।और उनके स्थान पर पटवारी दीनबंधु सिदार को नवीन पदस्थापना दी गयी है ताकि ग्रामीणों और किसानों को आगे इस तरह की कोई समस्या न हो ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम