सरायपाली

न्यू पंजाब ढाबा, सरायपाली में छापामार कार्रवाई – शराब सेवन करते तीन व्यक्ति पकड़े गए, ढाबा सील


सरायपाली :स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार की रात सरायपाली स्थित न्यू पंजाब ढाबा में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान ढाबा परिसर में तीन व्यक्ति शराब सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए, जिन्हें मौके पर हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया है।

प्रशासन द्वारा ढाबा को नियमों के विरुद्ध संचालन तथा अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यू पंजाब ढाबा में पिछले कई दिनों से अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। छापे के दौरान मौके से शराब की खुली बोतलें, गिलास तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

ढाबा संचालक के विरुद्ध भी अवैध शराब विक्रय एवं परोसने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जब्त की गई शराब के नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त निगरानी जारी है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम