सरायपाली

सराईपाली : नवविवाहिता से कम दहेज लाई हो कहकर करते थे मारपीट, गर्भवती होने पर पति ने पेट में मारी लात ।

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम कोदोगुढा में दहेज के लोभी पिता-पुत्र ने नवविवाहित महिला से कम दहेज लाई हो कहकर मारपीट करना शुरू कर दिया, और महिला के गर्भवती होने पर उसके पति ने यह बच्चा मेरा नही है कहकर महिला के पेट में लात मार दिया. जिससे महिला का गर्भपात ही गया.

प्रार्थिया पूजा साहू ने पुलिस को बताया कि 25 जून 2023 को ग्राम कोदोगुढा के खेमराज साहू से उसका विवाह सामाजिक रिति रिवाज से हुआ था. विवाह के बाद से ही पूजा का पति खेमराज साहू एवं ससुर जयलाल साहू उसे कम दहेज लाई हो, काम काज ठीक से नही करती हो कहकर मारपीट करने लगे एवं आए दिन शारिरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे.

प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति एवं ससुर अपने मायके से 5 लाख रूपये एवं 5 एकड़ जमीन की मांग किये थे, जिस मना करने पर कई उसके साथ बार मारपीट किया जाता था.

प्रार्थिया ने बताया कि जब वह दो महीने की गर्भवती थी तो 25 फरवरी 2024 को उसके पति ने यह बच्चा मेरा नही है कहकर प्रार्थिया के पेट में लात मार दिया, जिससे तंग आकर 28 फरवरी 2024 को प्रार्थिया अपने पिता के साथ मायके चली गयी और 2 मार्च 2024 को प्रार्थिया का गर्भपात हो गया.

प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति द्वारा लात मारने से ही गर्भपात हुआ है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा खेमराज साहू और जयलाल साहू के विरुद्ध अपराध धारा 313-IPC, 498-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम