सरायपाली

सरायपाली : बेलमुण्डी में फैले उल्टी-दस्त पर नियंत्रण, स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से स्थिति संभली

महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र जलगढ़ अंतर्गत ग्राम बेलमुण्डी में 24 अगस्त 2024 से उल्टी-दस्त के मामले सामने आने लगे थे।कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया और मरीजों को आवश्यक उपचार मुहैया कराया।

 खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24 अगस्त से अब तक 25 लोग उल्टी-दस्त से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 11 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 09 मरीज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में और 05 मरीज ओम हॉस्पिटल में उपचाररत हैं। विभाग द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया और प्रभावित मरीजों को ओआरएस और जिंक दवा वितरित की। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा और दूषित पानी पीने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई है। गांव में नियमित रूप से हेल्थ कैम्प लगाकर हर मरीज की जांच की जा रही है। जल और मल का सैंपल लेते हुए जांच हेतु विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, पं.जे.एन.एम मेडिकल कॉलेज, रायपुर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम