सरायपाली

सरायपाली : साई कृपा ट्रेडर्स के गोदाम से 500 क्विंटल अवैध धान जब्त, गोदाम सील

सरायपाली : सरायपाली तहसील के ग्राम बोंदा में साई कृपा ट्रेडर्स के गोदाम पर अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को किए गए निरीक्षण में गोदाम में 500 क्विंटल अवैध धान का स्टॉक पाया गया, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार धर पंडा, राजस्व मंडी अधिकारी, पटवारी मौजूद थे।

चौबे ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है और धान का अवैध भंडारण खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है। मौके पर ही अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया और स्टॉक जब्त कर लिया। चौबे ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध धान भंडारण जैसे मामलों पर सख्ती से कदम उठाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों की रक्षा और बिचौलियों पर नियंत्रण के लिए ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता और पारदर्शिता को दर्शाती है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अवैध भंडारण की जानकारी मिलने पर तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम