बसना

बसना नगर में डॉ खुशबू अग्रवाल और समर्थकों द्वारा किया जा रहा बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार

बसना :बसना नगर पंचायत चुनाव की तारीख को नजदीक आते देख भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल एवं उनके समर्थकों द्वारा वार्ड नंबर 11 एवं 12 में जनसंपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु आग्रह किया। आपको बता दें कि डॉक्टर खुशबू अग्रवाल जी अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर नंदकुमार अग्रवाल जी के बहु हैं जो स्वयं प्रसिद्ध डॉक्टर भी हैं। साईं विहार बसना में उन्होंने घर-घर दस्तक देकर लोगों से मतदान करने हेतु निवेदन किया। इस दौरान उन्होंने शासन प्रशासन की योजनाओं को जनता के बीच रखते हुए कहा कि बसना का पूरे देश में एक अलग पहचान बनाने की सपना हमने बनाया है। जिसके लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आप लोगों के घर-घर पहुंच रही हूं। आप लोगों से आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि बसना के सर्वांगीण विकास के लिए हमें आशीर्वाद देंगे। इसी के साथ हम विश्वास दिलाते हैं कि बसना में स्वास्थ्य सुविधाएं, पानी की सुविधा, स्कूल सुविधा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम