बसना

अवैध अतिक्रमण पर ‘बुलडोर कार्रवाई’, तालाब मेड कब्जा मुक्त… 31 दुकानों पर बड़ा एक्शन,  बुलडोजर में आग लगाकर जलाने की कोशिश

 बसना. पदमपुर सड़क मार्ग के किनारे शासकीय घास भूमि की जमीन डबरी मेड पर दुकान और मकान बनाकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने बुलडोजर कार्रवाई की. अतिक्रमण की हटाने की कार्रवाई NGT के गाइड लाइन के तहत की गई. इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं ने कब्जा हटाने पहुंची नगर पंचायत, राजस्व विभाग एवं पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई. नगर पंचायत बसना द्वारा इसके पूर्व 3 दिनों में कब्जा हटाने लगभग 31 लोगो नोटिस दिया गया था. अतिक्रमणकर्ताओं को इस त्वरित कार्रवाई का जरा भी अंदेशा नहीं था, बेफिक्र होकर ये अपना व्यवसाय कर रहे थे. लेकिन अचानक नगर पंचायत, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो इन अतिक्रमणकर्ताओं के साथ पूरे नगर में हडकंप मच गया.

जब इन कब्जों पर बुलडोजर चलने लगा तब तक अतिक्रमणकर्ताओं ने अपने जगह से सामान भी नहीं हटाया था. कब्जा तोड़ते देख सभी लोगों ने आनन-फानन में अपने कब्जा किये हुए घरों और दुकानों से सामान निकालने लगे. साथ ही कुछ लोगों ने इस अतिक्रमण के हटाये जाने का विरोध भी किया. जमकर विरोध किये जाने के बावजूद ये अतिक्रमणकर्ता प्रशासन के बुलडोजर को रोकने में नाकाम रहे. इसी बीच अतिक्रमण हटाये जाने का विरोध करने नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू भी पहुंचे. अतिक्रमणकर्ताओं में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू का नाम भी शामिल था जिनके घर पर भी बुलडोजर चलाया जाना था.और नगर पंचायत अध्यक्ष ने वर्तमान विधायक डॉ संपत अग्रवाल के ऊपर भी आरोप लगाया कि ये सब उनके इसारे से हो रहा है ।

इस बात को लेकर न.पं. अध्यक्ष की नाराजगी देखी गई. अध्यक्ष की नाराजगी को देख अतिक्रमणकर्ताओं को भी बल मिलता गया. इसी बीच अतिक्रमण हटाये जाने से नाराज एक युवक ने कपड़े में आग लगाकर बुलडोजर को जलाने की कोशिश की हालांकि वह अपनी इस कोशिश में नाकाम रहा. जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ कर लिया और थोड़ी देर के लिए बुलडोजर चलना बंद हो गया. लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से बुलडोजर ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन