बसना

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

बसना : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद के बसना विकासखंड के बोहारपार ग्राम में आयोजित कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक संपत अग्रवाल, विधायक कसडोल संदीप साहू, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष मालकराम साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष धरम दास साहू, भिखारी चरण साहू, नारायण साहू, तोषराम साहू, पंकज साव, टीकेश्वर साहू, अजीत साव, तुलाराम साहू, लालाराम साहू उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सर्वप्रथम नवनिर्मित कर्मा माता मंदिर में पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना किए। इसके पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसना के ग्राम बोहारपार में बहुत ही सुंदर एवं भव्य कर्मा माता मंदिर की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से सनातन की परंपरा और सनातन का विचार अवश्य ही फलीभूत होगा। भक्त माता कर्मा की महिमा बताए हुए उन्होंने कहा कि इस मंदिर का निर्माण केवल पूजा अर्चना के लिए ना होकर यहाँ से संस्कार भी पैदा हो इसलिए इसका निर्माण हुआ है। इसके पश्चात श्री साव ने मंदिर परिसर में आहाता निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की घोषणा किए।
प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने मंदिर निर्माण हेतु शुभकामना देते कहा कि आज के समय में घर में संस्कार बचाना जरूरी है, तब जाकर एक बेहतर समाज का निर्माण होगा। तभी माता कर्मा मंदिर का लक्ष्य सही मायनों में पूर्ण होगा।
बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण हेतु इस क्षेत्र के सभी लोगों को शुभकामनाएँ जिन्होंने इस शुभ कार्य में अपना योगदान दिया। इसके पश्चात उन्होंने लोगों को माँग को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु विधायक निधि से 21 लाख रुपए की घोषणा की।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम