बसना

संस्कार स्कूल बसना में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

बसना / संस्कार द राइजिंग स्कूल परसकोल, बसना में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शीला अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि विशेष अतिथि अशोक अग्रवाल, संस्कार स्कूल के संचालकगण मुकेश अग्रवाल, विकास वाधवा, भावेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल,अलिशा अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, अंशु वाधवा, ममता अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य संजय तिवारी ने की।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की समुचित तैयारी अनुभवी शिक्षकों के द्वारा किया गया था।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के प्राचार्य संजय तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया इस बात को संज्ञान में लेते हुए डायरेक्टर मुकेश अग्रवाल ने समस्त स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में स्कूल में कुछ भी परेशानी आती है तो उन परेशानियों को दूर करने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
आपको बता दें कि इस आयोजन ने विद्यार्थियों और दर्शकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया। इससे विद्यार्थी जो कि भविष्य के निर्माता हैं आने वाले भविष्य में अपने देश के प्रति प्रेम बना रहने और मातृभूमि की रक्षा करने संकल्पित हुए।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम