बसना

आमापली निवासी वर्षा साव की नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

बसना : आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि, कुमारी वर्षा साव शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के कक्षा पाँचवी में भोजराज प्रधान सर के सानिध्य में अध्ययन कर रही थी। मिली जानकारी अनुसार आमापाली के निवासी भगत देवरी के पास मोहगांव में इसीलिए अध्ययन करवा रहे थे ताकि नवोदय विद्यालय में उनके बेटी का चयन हो सके। इसके लिए बहुत कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे ना जाने कई पालक अपने बच्चों को यहां अध्ययन के लिए भेज रहे हैं और बहुत सारे बच्चों का प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय में चयन होते जा रहा है। इसके लिए मोहगांव स्कूल के शिक्षकों को सरकार की ओर से पुरस्कार भी दिया जा चुका है। पूरे महासमुंद जिला में स्कूल के शिक्षकों की काफी सराहना भी की जा रही है। आपको बता दें कि वर्षा साव के पिता शिक्षक विशीकेशन साव आमापाली निवासी हैं जो भगत देवरी स्कूल में अध्यापन का कार्य करते हैं । बहुत ही मेहनत करने के बाद उनके पुत्री का चयन नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 से कक्षा छठवीं में प्रवेश व अध्ययन हेतु हुआ है। वर्षा साव के इस उपलब्धि पर पुरे शाला परिवार और उनके माता-पिता को गर्व है। हम पुरे शाला परिवार की ओर से साक्षी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करते हैं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम