बसना

सेल्समेन के द्वारा लगभग 45 क्विंटल चावल बेचे जाने का मामला उपभोक्ता केंद्र में चावल की हेराफेरी

बसना : जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक मर्यादित बैंक शाखा बसना अंतर्गत साख सहकारी समिति अंकोरी के उपभोक्ता केन्द्र पलसापाली में गरीबों को वितरण किये जाने वाले पीडीएस चावल को सेल्समैन द्वारा एकमुस्त लगभग 45 क्विंटल चांवल बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। केन्द्रीय शाख सहकारी समिति बैंक शाखा बसना के अंतर्गत सरकारी समिति अंकोरी उपभोक्ता केन्द्र के सेल्समैन बसंत दीप के द्वारा लगभग 45 क्विंटल चांवल बेच दिया गया है। पीडी लएस का चांवल नहीं मिलने से पलसापाली के ग्रामीणो में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई माह का चांवल नहीं मिला है वहीं सरपंच चतुर्भुज प्रधान ने बताया कि गांव के लगभग 54 राशनकार्ड धारकों को चांवल मिला है। बाकी लोगों को नहीं मिल पाया है। पंचनामा बनाकर इसकी शिकायत की गई है। सुपरवाइजर भी जांच में आये थे।

समिति प्रबंधक छेदू निषाद ने कहा कि सोसायटी में राशन का मिलान किया गया जिसमें 45 क्विंटल चांवल और 02 क्विंटल से ज्यादा शक्कर कम पाया गया है। बसंत दीप को नोटिस दिया गया है। सूत्रो से पता चला है कि, सेल्समेन बसंत दीप द्वारा इस घटना से पहले भी कायतपाली, एवं अन्य उपभोक्ता केन्द्र मे भी गरीबों के हक की चावल को बेच खाया था, विभागीय मिली भगत से हमेशा ऐसे भ्रष्टाचार को दबा दिया जाता है। केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा गरीबों को सशक्त बनाने में राशन वितरण प्रणाली के तहत मुफ्त में चांवल दिया जा रहा है जिसे सहकारिता विभाग के ही कर्मचारियों के द्वारा गरीबों के पेट में लात मारकर बेचा जा रहा है। क्या ऐसे कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होना चाहिय? अब देखना है कि गरीबों की राशन को बेचने वाले सेल्समैन के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है या नहीं यह अंधेरे मे है।

पलसापाली उपभोक्ता केन्द्र में फिलहाल चांवल की व्यवस्था की गई है। वितरण किया जा रहा है। विक्रेता बसंत दीप के द्वारा गबन किया गया चांवल को वसूली किया जायेगा। – खाद्य निरीक्षक बसना

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम