बसना

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बंसुला स्कूल में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

बंसुला : शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए ।जिसमें पूर्व दिवस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बोरा दौड़, चम्मच दौड़, लोटा दौड़, सुरली कुर्सी, सौ मीटर दौड़, गुब्बारा फोड़, जलेबी दौड़ इस प्रकार अनेक प्रकार के खेल कूद का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन पूर्व प्रधान पाठक रमेश चन्द शर्मा एवं एस जी पटेल सर के करकमलों सम्पन्न हुआ। दोनों अतिथियों के द्वारा संविधान के संबंध में बच्चों को बताया एवं शुभकामनाएं प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चमेली सागर के द्वारा एक स्मार्ट टीवी भेंट के रूप में विद्यालय को प्रदान किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ओड़िया नृत्य ,छत्तीसगढ़ी नृत्य , पंथी नृत्य ,लूंगी डांस आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया। बहुत अधिक संख्या में बच्चे एवं पालक गण उपस्थित रहे ।अंत में कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक दिनेश डड़सेना तथा अनिता साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश भोई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा, सुजाता प्रधान ,सीता साहू ,पुष्पांजलि , चमेली सागर, नरेंद्र यादव , शौकीलाल बारिक सर का विशेष योगदान रहा।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम