महासमुंद

ग्राम कनेकरा में मनाया गया सुशासन दिवस एवं अटल चौक पर अटल जी के छाया चित्र की पूजा अर्चना की गई ।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

अटल जी के सुशासन के सपने को प्रदेश सरकार कर रही साकार

महासमुंद / भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आज सुशासन दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महासमुंद विकासखंड के ग्राम कनेकेरा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह, जिला पंचायत सदस्य श्री जागेश्वर चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती नीता तुला राम साहू, सरपंच नीलकंठ साहू, जिला पंचायत सीओ श्री एस आलोक, जनपद सीइओ श्री बी एस मंडावी एवं स्थानीय प्रतिनिधि मौजद थे।

इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने सुशासन का जो सपना देखा था, उसे प्रदेश की श्री विष्णुदेव साय सरकार साकार कर रही है। सरकार उनके बताए गए आदर्शों और मूल्यों का अनुसरण करते हुए सभी वर्ग और सभी लोगों के विकास और प्रगति के लिए कृत-संकल्पित है। शासकीय योजना के माध्यम से प्रशासन लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है।
ग्राम कनेकेरा में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्री जागेश्वर चंद्राकर ने कविता के माध्यम से अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
साथ ही अन्य मंचस्थ अतिथियों ने भारत रत्न श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कलेक्टर ने दिलाई सुशासन की शपथ
इसके पहले उपस्थित ग्रामीणों व अधिकारी-कर्मचारियों को “प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड को स्थापित करने, शासन को पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण हेतु प्रयास करने‘‘ की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम स्थल में कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिवासी विकास और श्रम विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
हितग्राहीमूलक योजनांतर्गत वितरित किए गए चेक, सामग्री और आवास का प्रमाण पत्र वितरित
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत ग्रामीणों को चेक, राशन कार्ड, सामग्री तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपी गई। इस दौरान 21 हितग्राहियों को राशन कार्ड दिया गया। महतारी वंदन योजना के तहत विष्णु की पाती का वितरण और वाचन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं अतिथि द्वारा पौध रोपण भी किया गया। कलेक्टर ने ग्राम भलेसर मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुये। इसी तरह सभी विकासखंडो मे सुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम