महासमुंद

महासमुंद : रोजगार की गारंटी है पर पैसे की नही, जिले के कई ब्लॉकों में मनरेगा की राशि अप्राप्त ।

कुलदीप दुबे

महासमुंद : अंचल के अनेक ग्राम पंचायतों में अभी तक मनरेगा की राशि अप्राप्त है । मई व जुन माह की राशि अभी तक मजदूरों को नही मिल पाया है। ज्ञात हो की सरकार द्वारा चलाई गई मनरेगा रोजगार गारंटी योजना को भारत सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार मिले यह इस योजना का मुख्य लक्ष्य है। परंतु 16 जुन के बाद रोजगार गारंटी बंद तो हो गया पर अभी लोगों उस रोजगार की राशि नही मिल पाई। सरकार बडे बडे पोस्टरों पर रोजगार गारंटी योजना को लेकर दावा करती है परंतु रोजगार के पैसे की गारंटी नही होती वह कब खाते में आयेगी यह पता नही । ऐसे ही महासमुंद जिले के अन्य ब्लाकों में पिथौरा ,महासमुंद,बागबाहरा भी जानकारी के अनुसार रोजगार गारंटी की राशि अप्राप्त है ।
अब देखने वाली बात यह है कि किसान,मजदूर वर्ग को खासतौर आसाढ़ व सावन महिने में खेती- बाड़ी मे आर्थिक सहायता की जरूरत होती है लेकीन ठिक समय में रोजगार गारंटी की राशि न मिलना यह शासन प्रशासन की लापरवाही दिखती है । इससे यह कहना सार्थक होगा रोजगार की गारंटी है परंतु पैसे की गारंटी नही।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम