महासमुंद

सुशासन तिहार के तहत दिव्यांग हितग्राही विरेन्द्र बरिहा को मिली ट्रायसाइकिल, अब दैनिक जिम्मेदारियाँ निभाएंगे पूरे आत्मसम्मान के साथ

महासमुंद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में दिनांक 8 अप्रैल से 31 मई, 2025 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान आम जनता की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। इस तिहार के माध्यम से न केवल जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, अपितु प्रत्येक नागरिक में यह विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है कि शासन उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस अभियान के प्रथम चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए, जिन पर जिलास्तरीय प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के पिथौरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भोकलूडीह निवासी 50 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री विरेन्द्र बरिहा द्वारा ट्रायसाइकिल हेतु आवेदन क्रमांक 25144637900279 प्रस्तुत किया गया था।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में संबंधित विभाग द्वारा इस आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत पिथौरा में 28 अप्रैल को श्री विरेन्द्र बरिहा को ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। जैसे ही विरेन्द्र जी ने अपनी नई ट्रायसाइकिल थामी, उनकी आँखों में कृतज्ञता और आत्मनिर्भरता की चमक स्पष्ट दिखाई दी। अब उनके लिए गाँव की गलियाँ, हाट-बाजार और सामाजिक मेल-जोल पहले की तुलना में कहीं अधिक सहज हो गया है।उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की इस जन-हितैषी पहल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा –”यह ट्रायसाइकिल मेरे लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि यह उन्हें दैनिक आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी।
ज्ञातव्य है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है, ताकि शारीरिक रूप से असक्षम नागरिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिले।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम