बसना

बसना : जुआ खेलते समय पैसों की लेन देन की बात पर मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़पटनी में जुआ खेलते समय पैसों की लेन देन की बात पर मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम गढ़पटनी निवासी प्रहल्लाद कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त को शाम करीबन 4 बजे पारसमणी निषाद के घर के सामने गली में तासपत्ती से जुआ खेल रहे थे. पैसे की लेन देन को लेकर ग्राम गढपटनी का गोपाल कैवर्त अश्लील गाली देकर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया ।

मारपीट करने से प्रहल्लाद के बांया गाल, नाक के पास, आंख के पास चोट लगी है. घटना को वहां पर उपस्थित खीरसागर सोनी एवं सेवकलाल भोई व परमानंद पटेल देखे सुने तथा बीच बचाव किये हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गोपाल कैवर्त के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम