बसना

श्री श्री विश्वनाथ मंदिर दूधिपाली में 22 जून को महादेव जी का जलाभिषेक,रुद्राभिषेक एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ रक्तदान शिविर

गोवर्धन कैवर्त

कुदारीबाहरा(बसना):- ग्राम दूधिपाली में पिछले वर्ष स्व. रामप्रसाद साहू(बड़खा सोनार) द्वारा संकल्पित महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके परिवार द्वारा श्री श्री विश्वनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक सह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही साथ इस आनंदमयी बेला में परिवारजनों द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, रक्तदान परिवार के सदस्यों सगे संबंधियों, मित्रों, ग्रामीणों एवं जिला रक्तदान केंद के सहयोग से सम्पन्न होगा। परिवारजनों के साथ-साथ जो भी भाई बंधु, सगे संबंधी एवं मित्रगण रक्तदान करना चाहते हैं रक्तदान कर सकते हैं। प्रफुल्ल साहू द्वारा रक्तदान शिविर और जन्मोत्सव कार्यकम को सफल बनाने सभी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में महादेव के दरबार में आमंत्रित किया गया है, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित हो और रक्तदान शिविर कार्यक्रम सफल हो। एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। उक्त जानकारी स्व. रामप्रसाद साहू के पोते प्रफुल्ल साहू द्वारा दी गई।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम