महासमुंद

Mahasamund : सभी स्कूलों में 26 से 30 जून तक शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाए – कलेक्टर मलिक ।

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 26 जून से २ारू होने वाले शाला प्रवेशोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पालक, समुदाय और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शाला स्तर पर प्रवेशोत्सव मनाया जाए इसके लिए आवश्यक तैयारी कर लेवें। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और गणवेश भी वितरित किया जाए। जिला मिशन समन्वयक चंद्राकर ने बताया कि 26 से 30 जून तक प्रत्येक शालाओं में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा तथा ब्लॉक स्तर पर प्रवेशोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारी कर ली गई है।

कलेक्टर ने मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत ऐसे महिलाओं के नाम जोड़ने कहा है जो किसी कारणवश पात्र होते हुए भी छूट गए हैं। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह आयुष्मान की संख्या में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ग्राम पंचायत सचिवों से तालमेल बिठाकर छूटे हुए हितग्राहियों का 30 जून तक की स्थिति में नवीनीकरण करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर मलिक ने सभी विभागीय अधिकारियों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। अतः सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा खाद बीज भण्डारण और वितरण की जानकारी ली गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम