महासमुंद

जिले में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित
महासमुंद /भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत महासमुंद जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 9 एवं 24 को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा प्रदान की गई।
इस बार अभियान में विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उनके समुचित उपचार पर जोर दिया गया। इसके लिए जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पूर्व तैयारी की गई थी। पूर्व में ही ऐसे मामलों की नामवार सूची तैयार कर ली गई थी, जिससे सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
स्वास्थ्य संस्थाओं में सोनोग्राफी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे गर्भवती महिलाओं की नैदानिक स्थिति के अनुसार उचित देखभाल संभव हो सकी। साथ ही, प्रत्येक महिला की मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर एक व्यक्तिगत जन्म योजना (Birth Plan) तैयार की गई, ताकि सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके।
अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण दल गठित कर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का दौरा किया गया। राज्य स्तरीय टीम ने पिथौरा एवं तुंगव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बागबाहरा का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिला टीकाकरण अधिकारी, नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जिला सलाहकारों ने अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल आयोजन से जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम