बसना

स्टूडेंट्स से लेकर हाउसवाइफ तक… ऑनलाइन बेटिंग गेम्स ने बर्बाद कर रही सैकड़ों की जिंदगी

लखपती बननें के चककर मे ऑनलाइन बेटिंग गेम्स एप्प मे गंवा रहे अपना सारी जमा पूंजी

रूपानंद साव (बसना ) स्मार्टफोन और इंटरनेट ने जहां आम जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं इसने एक खतरनाक लत भी जन्म दी है- ऑनलाइन सट्टेबाजी और बेटिंग गेम्स. चकाचौंध भरे विज्ञापन और झटपट पैसा कमाने के सपने दिखाने वाले ये ऐप आज करोड़ों लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं.

तेजी से बढ़ते इस काले कारोबार (ऑनलाइन जुआ )की वजह से न सिर्फ लोग अपनीजमा पूंजी कमाई गंवा रहे हैं, बल्कि कई परिवार कर्ज और तबाही के बोझ तले दबते जा रहे हैं. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस लत ने स्टूडेंट्स, हाउसवाइफ, दिहाड़ी मजदूर और बेरोजगार युवाओं तक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. तेलंगाना, ओड़िसा, महाराष्ट्र, पंजाब के हाई कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में खुलासा हुआ कि इन राज्यों में 1000 से ज्यादा लोगों ने बेटिंग गेम में नुकसान झेलने के बाद आत्महत्या कर ली.

टीवी में फिल्म स्टार, क्रिकेटर लोग लोगों को लूडो गेम का विज्ञापन देके लालच दे रहे है छत्तीसगढ़ राज्य मे महादेव सट्टा जुआ ऐप्प मे हजारों परिवार के लोंगो नें लाखों रूपये बेटिंग लगाकर हारा है हारकर अपना जमीन तक घर प्रापटी बेचनी पड़ी है

महासमुन्द जिले के एक शहर मे एक युवक नें बेटिंग ऐप पर एक वर्ष में करीबन 80 लाख रुपये गंवा दिए. 2024 में 100 रुपये से शुरुआत करने वाला यह गेम उसकी जिंदगी तबाह कर दिया है,अब वह युवाओं को इस जाल में फंसने से बचने की अपील कर रहा है और सरकार से इस पर कार्रवाई की मांग कर रहा है.

छत्तीसगढ़ के बसना विकासखंड में रहने वाले एक युवक ने करोड़पति बनने के चक्कर में बीते सात सालों में बेटिंग ऐप पर लगभग 80 लाख रुपये गंवा दिए. नाम नही छापने के शर्त पर उसने आगे बताया कि मेरा हाल जो हुआ वो सच्ची कहानी ऐसे लाखों युवाओं के लिए चेतावनी है जो शॉर्ट कट तरीके से अमीर बन जाना चाहते हैं.

दरअसल अंचल के एक युवक ने एक ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर खेल की शुरुआत 2024में की थी. शुरुआत में 100 से 150 रुपये लगाकर खेलता रहा , लेकिन धीरे-धीरे यह शौक एक लत में बदल गया और एक सालों में ईस इवक ने 80 लाख रुपये गंवा दिए ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम