बसना

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना के अध्यक्ष बने मोहन साव एवं उपाध्यक्ष बने रूपानंद साव 

बसना : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम जी के निर्देशानुसार एवं महासमुंद जिला अध्यक्ष श्री बलराज नायडू जी के मार्गदर्शन में जिला महासचिव श्री शुकदेव दास वैष्णव जी के नेतृत्व में बसना नगर पंचायत के सभागार में बैठक संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की बसना इकाई में श्री मोहन साव को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष तथा रूपानंद साव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 12 जून को नगर पंचायत बसना सभागार में, जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री बलराज नायडू जी की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष श्री बलराज नायडू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का उद्देश्य पत्रकारों के हित की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। मोहन साव की यह नियुक्ति संगठन को और सशक्त बनाएगी जिससे पुरे मंडल में पत्रकारों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर मोहन साव ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया तथा मोहन साव ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपा गया है उसे पूरी ईमानदारी एवं निःस्वार्थ भाव से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है जिससे पत्रकारिता को मजबूती मिले और पत्रकारों के हित सुरक्षित रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के पदाधिकारियों ने मोहन साव को बधाई व शुभकामनाएं दी।

यूनियन ने एक नए सदस्य क़े रूप में समाज सेवी श्री रामेश्वर चौहान जी का फूलमाला पहनाकर एवं संघ की गोपनीयता बताते हुए संघ में समस्त पत्रकार बंधुओ ने उनका हृदय क़े अंतर्मन से आत्मीय स्वागत किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री बलराज नायडू जी, जिला सदस्य श्री कृति महाराज जी,जिला उपाध्यक्ष श्री शीत गुप्ता जी,जिला उपाध्यक्ष श्री मुज्जमिल कादरी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री नारायण दुबे जी,जिला महासचिव श्री शुकदेव वैष्णव जी, जिला संगठन सचिव श्री गोवर्धन कैवर्त जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री रूपानंद साव जी,उपाध्यक्ष श्री विजय हिन्दुस्तानी जी, ब्लाक कार्य समिति सदस्य श्री कुलदीप दुबे जी, श्री नरेन्द्र यादव जी, श्री सुकिशन कश्यप जी, श्री नरेन्द्र सिंह जी, श्री हर्जिंदर सिंह हरजू जी, श्री छत्तर सिंह जी, श्री केशव साव जी, श्री छोटे लाल टंडन जी, श्री सूरज साव जी , श्री रामेश्वर चौहान जी तथा मीडिया प्रभारी श्री परशुराम केवर्त जी सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

नए ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उपाध्यक्ष रूपानंद साव जी

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
सिरपुर महोत्सव में कथक नृत्यांगना अश्विका साव का सम्मान कलचुरी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए प्रकाश सिन्हा धान खरीदी: किसानों के हित में अतिरिक्त दो दिवस 5 और 6 फरवरी को होगी धान खरीदी मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट - प्रकाश सिन्हा लफंदी ( राजिम) के ओमप्रकाश साहू को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर आईआईसी–आईएसबीएम विश्वविद्यालय में नवाचार प्रदर्शनी कार्यक्रम–2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न माधव साव बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, संगठन को मिलेगी नई मजबूती मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ