बसना

नुतन नवीन साव बनीं निर्विरोध उपसरपंच

बसना। जनपद पंचायत बसना के ग्राम पंचायत सराईपाली में आज हुए उपसरपंच चुनाव में सर्वसम्मति से श्रीमती नुतन नवीन साव को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया। पंचायत के सभी पंचों ने एकमत होकर उनका समर्थन किया, जिससे यह निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।

श्रीमती नुतन नवीन साव भाजपा जिला महासमुंद सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक श्री नवीन कुमार साव की धर्मपत्नी हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर ग्राम सराईपाली एवं चोरभट्टी के नागरिकों में हर्ष का माहौल है। ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र का विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

निर्वाचन के पश्चात श्रीमती नुतन नवीन साव ने सभी पंचों एवं प्रमुखों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें जनता के सहयोग और विश्वास से मिली है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी।

इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी सोमप्रकाश साव, सह पीठासीन अधिकारी सिदार जी एवं ग्राम पंचायत सरपंच देवराज साहू जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत सरपंच देवराज साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सभी प्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नुतन नवीन साव के नेतृत्व एवं सहयोग में पंचायत को नई दिशा मिलेगी और जनहित में प्रभावी कार्य होंगे।

साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने श्रीमती नुतन नवीन साव को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम