पिथौरा

पिथौरा ब्लॉक के उत्तम कर को मिली पीएचडी की उपाधि

पिथौरा/महासमुंद जिला अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक के ग्राम मोहगांव निवासी पंडित स्व. श्री सुग्रीव कर के नाती एवं श्री अरुण कर के सुपुत्र उत्तम कुमार कर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) राउरकेला, ओडिशा से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। यह उपाधि उन्हें 6 सितंबर को आयोजित 23वें दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई।

उत्तम कुमार कर प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा फुलझर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगतदेवरी से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने भिलाई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E.) और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से एम.टेक की उपाधि प्राप्त की। उच्च शिक्षा की राह में आगे बढ़ते हुए उन्होंने एनआईटी राउरकेला में “डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.)” के लिए प्रवेश लिया और यह उपाधि सफलता पूर्वक पूर्ण की।

वर्तमान में उत्तम कर भिलाई स्थित क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर के रूप में सेवारत हैं। उनके इस शैक्षणिक उपलब्धि से पूरा कर परिवार एवं ग्राम मोहगांव में हर्ष और गर्व का माहौल है। ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं प्रेषित की हैं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम