पिथौरा

पिथौरा: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाने के नाम 20 लाख रुपए की ठगी, 420 के तहत मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर भेजा है.

आरोपी विराट रामकर (35) पिता हरीलाल रामकर परसागुड़ा थाना भनपुरी जिला बस्तर का रहने वाला है. शिकायतकर्ता ग्राम कंवरपाली थाना सिंघोडा निवासी डोलचंद पटेल पिता सीताराम पटेल निवासी ने मामले की शिकायत थाने में की थी. मिडिया रिपोट्स के अनुसार उन्होंने बताया, पूरी कहानी होटल उड़केस्टल में रची गई. सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस से विधायक की टिकट दिलाने के नाम पर आरोपी ने दो खेप में 20 लाख रुपए की ठगी की है.

विधानसभा में टिकट दिलाने के नाम पर पहली बार में 5 लाख रुपए पिथौरा के गाठी ढाबा में और दूसरी बार 15 लाख रुपए होटल उडकेस्टल रायपुर में लिया गया. यश देवांगन के संपर्क में आने के बाद डोलचंद ने विराट रामकर को रकम दिया था. पिथौरा पुलिस ने विराट के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम