पिथौरा

डॉ. खुशबू अग्रवाल ने पिथौरा में किया सघन प्रचार, भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील

बसना नगर पंचायत की निर्विरोध अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल जी ने आज नगर पंचायत पिथौरा के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्डों में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत ही विकास की गारंटी होगी।”

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉ.खुशबू अग्रवाल के नेतृत्व में नगर में पदयात्रा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। स्थानीय मतदाताओं में प्रचार को लेकर उत्साह देखा गया।

भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद
इस प्रचार अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता, नगर पंचायत के मतदाता, स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

जनता का मिला समर्थन
डॉ. खुशबू अग्रवाल के इस प्रचार अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिला। स्थानीय लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आश्वासन दिया और विकास की राह में भाजपा को अपनी प्राथमिकता बताया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम