बसना

बसना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, आगामी पर्व शांति से मनाने की अपील

बसना /आज बसना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं आसपास क्षेत्र के समाजसेवी, धर्मगुरु, प्रमुख नागरिक तथा पत्रकारों की विशेष उपस्थिति रही। इस बैठक का संचालन एसडीओपी ललिता मेहर एवं थाना प्रभारी नरेंद्र राठौर के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी तथा 6 सितंबर को गणेश विसर्जन पर्व को शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी धर्मावलंबी आपसी सहयोग और सौहार्द्र बनाए रखते हुए पर्व का आयोजन करें, ताकि नगर में शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के अवसर पर नगर की सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में सभी को यातायात नियमों का पालन करना होगा। दुकानों के सामने टेंट-पंडाल लगाकर किए जाने वाले अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा की गई तथा व्यापारी वर्ग से सहयोग की अपेक्षा जताई गई, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में उपस्थित समाजसेवियों एवं धर्म प्रमुखों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और लोगों से शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम