बसना

पौंसरा के नव निर्वाचित सरपंच राजेश्वरी सदानंद साहू ने शपथ ग्रहण कर स्वच्छता अभियान को दिया गति

बसना : ग्राम पंचायत पौंसरा के नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा जाम पड़े हुए नालीयों को रात में साफ-सफाई करवाया गया। पिछले कई वर्षों से पूर्व सरपंचों के द्वारा गंदे नालियों की ओर ध्यान नहीं दिया गया था जिसको ध्यान रखते हुए वर्तमान सरपंच राजेश्वरी सदानंद साहू द्वारा शपथ ग्रहण करते ही ग्रामीणों को बदबू और मच्छरों से निजात दिलाने, मलेरिया और टाइफाइड जैसे बीमारियों को मात देने हेतु स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत में कार्य की शुरुआत की गई। आपको बता दें कि बरसात के दिनों में नालियों कचरो के जाम होने से भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था जिससे ग्रामीणों को गंदगी, बदबू और मच्छरों से छूटकारा मिलेगा। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत के रोड दिन में भारी यातायात व्यस्तता होने से रात में साफ-सफाई कार्य करवाया जा रहा है। सरपंच के इस तरह के कार्य को ग्रामीणों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे द्वारा सही व्यक्ति का चयन किया गया है, जो कि शिक्षित, मिलनसार और वास्तव में जुझारू व्यक्ति हैं। हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमारे सरपंच हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहेंगे। इस स्वच्छता अभियान के बेला में पंचगणों में ठाकुर राम, अरुण, धर्मेंद्र,दिलीप,आलेख एवं नरेश सहित ग्रामवासियों की भी रही उपस्थिति।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम